चार दिनों के भीतर चोरी की घटना का उद्भेदन

पुलिस ने चार दिनों के भीतर चोरी के सामानों के साथ चोर को पकड़ा है.

सदर. पुलिस ने चार दिनों के भीतर चोरी के सामानों के साथ चोर को पकड़ा है. गिरफ्तार चोर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर निवासी अशोक सहनी का पुत्र रमेश सहनी बताया गया है. मामले में मब्बी थाना में कांड अंकित है. पुलिस धराये चोर के पास से एक एलसीडी, एक साउंड बॉक्स, दो चांदी की सिकड़ी, एक पायल, चार अंगूठी, बिछिया, सोने की दो जोड़ी नाक का बेसर समेत कई सामान बरामद किये हैं. पिछले 21 अप्रैल को मब्बी थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी राजा सहनी ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मब्बी पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के सामान के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि धराये चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >