Darbhanga News: स्वच्छ, निष्पक्ष वातावरण में चुनाव को कोषांगों का हुआ गठन

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव में स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त मतदान के लिए प्रखंड में नौ कोषांग का गठन किया गया है.

Darbhanga News: तारडीह. विधानसभा चुनाव में स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त मतदान के लिए प्रखंड में नौ कोषांग का गठन किया गया है. साथ ही इसे लेकर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है. इसके तहत स्वीप कोषांग, कार्मिक प्रबंधन कोषांग, सामग्री प्रबंधन कोषांग, आधारभूत संरचना व बूथ फैसिलिटी कोषांग, वाहन कोषांग, विधि-व्यवस्था प्रबंधन कोषांग, अर्द्धसैनिक बल सुविधा व्यवस्था कोषांग, नियंत्रण कक्ष एवं हेल्प डेस्क का गठन किया गया है. इसके लिए सीओ दिलीप कुमार गुप्ता, बीपीआरओ खगेंद्र ठाकुर, पीओ राजेश रौशन, बीपीएम जीविका प्रदीप कुमार राय समेत अन्य पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त की गयी है. बीडीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि कोषांग गठन के साथ ही चुनाव संबंधित कार्य का निष्पादन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >