ई-रिक्शा में छिपाकर ले जा रहे थे 120 लीटर चुलाई शराब, कोठीपुल के पास पुलिस ने दबोचा

उत्पाद विभाग ने कोठीपुल के पास एक ई-रिक्शा से 120 लीटर चुलाई देसी शराब जब्त की है. इस मामले में ई-रिक्शा चालक और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

दरभंगा: बिरौल में सुपौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य पथ पर उत्पाद विभाग ने कोठीपुल के समीप बीती रात 120 लीटर चुलाई देसी शराब के साथ ई-रिक्शा चालक और शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी.

मिसि गांव से फकीरना ले जायी जा रही थी शराब की खेप

मद्य निषेध थाना के इंस्पेक्टर सन्नी कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुशेश्वरस्थान के मिसि गांव से ई-रिक्शा पर चुलाई शराब की खेप फकीरना ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर टीम ने कोठीपुल के पास जाल बिछाया.

जैसे ही ई-रिक्शा वहां पहुंची, टीम ने उसे रुकने का इशारा किया. पुलिस की गाड़ी देखते ही चालक और तस्कर भागने लगे. इसके बाद टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया.

ई-रिक्शा से बरामद हुई 120 लीटर शराब

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ई-रिक्शा चालक फकीरना गांव निवासी केशव कुमार झा और शराब तस्कर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मिसि गांव निवासी उमेश राय के पुत्र रोशन राय के रूप में हुई है.

ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर उसमें रखी 120 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई. उत्पाद विभाग ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है.

प्राथमिकी दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया

उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

यह भी पढ़ें

जाले के सौरिया गांव में जलनिकासी की समस्या से नवनिर्मित पीसीसी सड़क बदहाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >