बिरौल व्यवहार न्यायालय में नवनिर्मित वकालतखाना भवन का विधायक सुजीत कुमार ने किया उदघाटन

बिरौल व्यवहार न्यायालय परिसर में नवनिर्मित वकालतखाना भवन का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया. यह सुविधा अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगी और न्यायिक कार्यों को भी गति देगी.

Biraul News: अनुमंडल मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में नवनिर्मित वकालतखाना भवन का उद्घाटन शुक्रवार को गौड़ा बौराम के विधायक सुजीत कुमार और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चे लाल झा ने फीता काटकर किया. भवन का निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत तत्कालीन विधायक स्वर्णा सिंह की अनुशंसा पर कराया गया है.

अधिवक्ताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने और अभिलेख सुरक्षित रखने के लिए लंबे समय से वकालतखाना भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. उन्होंने कहा कि तत्कालीन विधायक स्वर्णा सिंह ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए भवन निर्माण की अनुशंसा की थी, जिसका लाभ अब अधिवक्ताओं को मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि यह भवन अधिवक्ताओं के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा और न्यायिक कार्यों को भी गति देने में सहायक होगा.

वादकारियों को भी मिलेगा लाभ

विधायक ने कहा कि सरकार न्यायपालिका को सुदृढ़ करने और आम लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलने से इसका सीधा लाभ वादकारियों को भी मिलेगा. उन्होंने भवन के नियमित रखरखाव पर भी जोर दिया.

अधिवक्ताओं ने जताया आभार

स्थानीय अधिवक्ताओं ने भवन निर्माण के लिए तत्कालीन विधायक स्वर्णा सिंह और वर्तमान विधायक सुजीत कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अब बरसात और गर्मी के मौसम में खुले में बैठकर काम करने की मजबूरी समाप्त होगी. नए भवन में बैठने, फाइलों के रखरखाव और मुवक्किलों से परामर्श के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होगी.

मौके पर बार एसोसिएशन के सचिव राज कपूर पांडेय, श्रवण चौधरी, हीरा मुखिया सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सिंहवाड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >