कमतौल कॉलेज के पास 15 मिनट में चोरी हुईं दो बाइक, प्राथमिकी दर्ज

कमतौल में बाइक चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. भोज में शामिल होने गए दो युवकों की 15 मिनट के अंदर कॉलेज के पास से उनकी बाइकें चोरी हो गईं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Darbhanga News: कमतौल कॉलेज के पास खड़ी दो बाइक 16 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. घटना को लेकर दोनों बाइक मालिकों ने कमतौल थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

भोज में शामिल होने गए थे दोनों युवक

कमतौल निवासी अंकित मिश्रा और अमित रंजन ने बताया कि 16 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वे अपनी-अपनी बाइक से कमतौल कॉलेज के पास आयोजित एक भोज में शामिल होने गए थे. दोनों ने कॉलेज गेट के पास बाइक खड़ी कर अंदर प्रवेश किया.

15 मिनट बाद लौटे तो गायब थीं बाइक

करीब 15 मिनट बाद जब दोनों वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां नहीं थी. इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और इलाके में काफी खोजबीन की गई, लेकिन दोनों बाइक का कोई पता नहीं चल सका.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivendra kumar shar

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >