Darbhanga News: महिला चिकित्सक के ड्राइवर के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले बेंता थानाध्यक्ष निलंबित

Darbhanga News:वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है.

Darbhanga News: दरभंगा. एक महिला चिकित्सक के चालक को अपशब्द कहना बेंता थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे वीडियो में पुअनि सह बेंता थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार कर्तव्य के दौरान वाहन चालक के साथ असभ्य भाषा का प्रयोग कर रहा है. बेंता थानाध्यक्ष का आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार करना कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानेपन एवं उदंडता को परिलक्षित करता है. इस आलोक में थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा रहेगा. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. बता दें कि 27 जनवरी को बेंता थानाध्यक्ष का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें वन-वे नियम का उल्लंघन कर रहे एक चिकित्सक के चालक के साथ थानाध्यक्ष असभ्य भाषा का उपयोग कर रहे हैं. गाड़ी में बैठी महिला चिकित्सक ने इसका वीडियो बना ली. वीडियो में चिकित्सक कहती दिख रही है कि वन-वे नियम का उल्लंघन किया है, तो चालान काटिये. इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकते. वहीं थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार का कहना है कि वन-वे नियम का उल्लंघन कर चालक भागने का प्रयास कर रहा था. कुछ दूर जाकर वह जाम में फंस गया. वे दौड़ते हुए वहां पहुंचे. चालक गाड़ी का दरवाजा नहीं खोला और बदतमीजी करने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >