Darbhanga: अपने इलाके के मतदान केंद्रों का बीडीओ करेंगे भौतिक सत्यापन

समाहरणालय में डीडीसी चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई.

दरभंगा. समाहरणालय में डीडीसी चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई. बैठक में डीडीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा, रैम्प, बिजली, पेयजल, फर्नीचर, प्रतीक्षा कक्ष, शेड, शौचालय, मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता, पहुंच पथ की आदि का भौतिक सत्यापन करा लेने को कहा. सभी बीडीओ से कहा कि वे खुद अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें. सभी मतदान केंद्र पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर निर्देश दिया गया. मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सभी पदाधिकारियों को कार्य योजना बनाकर काम करने काे कहा गया.

10 मतदान केंद्र पर बनाया जायेगा एक सुपरवाइजर

उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि 10-10 मतदान केंद्र पर एक सुपरवाइजर बनाया जाएगा. सेक्टर पदाधिकारी को सुपरवाइजर बनाया जाएगा. प्रत्येक 15 दिन पर बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप को लेकर बैठक करने को कहा. बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती, डीसीएलआर बिरौल, बेनीपुर, प्रखंड विकास अधिकारी अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदि अधिकारी गण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >