Darbhanga News: तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी, बहपत्ती गांव का सड़क संपर्क भंग

Darbhanga News:बागमती व अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में पिछले दो दिनों से हो रही वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है.

Darbhanga News: हनुमाननगर. बागमती व अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में पिछले दो दिनों से हो रही वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है. पोअरिया पावर सब स्टेशन तीन तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है. बहपत्ती गांव का आवागमन अवरुद्ध हो गया है. छतौना से बहपत्ती व पोअरिया से बहपत्ती होते हुए अम्माडीह जाने वाली सड़क में बने पुलिया पर लगभग दो फीट पानी बह रहा है. डीहलाही, काली, पोअरिया, नरदरिया, रुपौली, पटोरी, गोढ़ैला, डघरौल, गोदाइपट्टी, नरसरा, सिनुआरा, थलवाड़ा, अम्माडीह, बहपत्ती, नेयाम, छतौना आदि गांव के चौर में पानी फैल चुका है. जलस्तर में वृद्धि व पानी फैलने की यही रफ्तार रही तो खेती योग्य पूरी जमीन जलमग्न हो जायेगी. क्षेत्र के किसानों के लिए रबी फसल की खेती भी मुश्किल हो जाएगी. मालूम हो कि इस क्षेत्र में बाढ़ का पानी जल्द प्रवेश कर जाता है, लेकिन निकासी का रास्ता बहुत कठिन है. पानी की निकासी होते-होते रबी बोआई का समय बीत जाने की आशंका किसानों को सताने लगी है. जलस्तर में वृद्धि का यही क्रम जारी रहा तो अगले दो-तीन दिनों के भीतर पूरा प्रखंड क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ जायेगा है. इस संबंध में सीओ प्रणव प्रखर ने बताया कि बाढ़ से उत्पन्न समस्या से निबटने के लिए अंचल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >