दरभंगा में सगे भाई-बहन ने की आत्महत्या

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले से सगे भाई-बहन के आत्महत्या करने की सनसनीखेज खबर मिल रही है. घटना दरभंगा शहर के मुगलपुरा मोहल्ले की बतायी जा रही है. जहां शनिवार को ऑटो चलाने वाले युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वहीं दूसरी जब बहन को इस बात की जानकारी मिली तो वह […]

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले से सगे भाई-बहन के आत्महत्या करने की सनसनीखेज खबर मिल रही है. घटना दरभंगा शहर के मुगलपुरा मोहल्ले की बतायी जा रही है. जहां शनिवार को ऑटो चलाने वाले युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वहीं दूसरी जब बहन को इस बात की जानकारी मिली तो वह सदमें में आकर स्थानीय तालाब में छालांग लगाकर अपनी जान दे दी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बहन को नहीं बचाया जा सका.

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. बताया जा रहा है कि ऑटो चालक युवक मानसिक रूप से बीमार था. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >