बिहार : दरभंगा में अज्ञात शव बरामद, इलाके में दहशत

दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिला के कमतौल थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को हरिहरपुर-मालपट्टी में शिशबन्नी के समीप सड़क किनारे झाड़ी में 35 वर्षीय अज्ञात का शव मिला था. वहीं शुक्रवार को एक बार फिर मिल्की-बेलबाड़ा गांव के समीप अधवारा समूह के खिरोई नदी के किनारे गोबरौर और […]

दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिला के कमतौल थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को हरिहरपुर-मालपट्टी में शिशबन्नी के समीप सड़क किनारे झाड़ी में 35 वर्षीय अज्ञात का शव मिला था. वहीं शुक्रवार को एक बार फिर मिल्की-बेलबाड़ा गांव के समीप अधवारा समूह के खिरोई नदी के किनारे गोबरौर और गिदरहिया चौर में 55-60 वर्षीय अज्ञात शव पाया गया. शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. लगातार दूसरी बार शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है.

शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार राय, एएसआइ ललन शर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेनेके साथ हीपुलिस अग्रिम कारवाई में जुटी है. मृतक के शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान पाये गए है और बांयी आंख गायब पायी गयी. मृतक के शरीर पर उजला धोती और क्रीम कलर का कुर्ता पहने था.

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लगता है. आशंका है कि अपराधियों ने हत्या कर शव को छिपाने के लिए नदी किनारे नाले में रख दिया होगा. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा. फिलहाल शव शिनाख्त करवाने के उद्देश्य से रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >