Darbhanga News: विभिन्न कारणों से स्कूलों से अनुपस्थित रहे 7266 शिक्षक

Darbhanga News: जिले के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त 2579 विद्यालयों में 25942 शिक्षक पदस्थापित हैं.

Darbhanga News: दरभंगा. जिले के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त 2579 विद्यालयों में 25942 शिक्षक पदस्थापित हैं. इन विद्यालयों से गुरुवार को 7266 शिक्षक विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे. ई. शिक्षा कोष पोर्टल से प्राप्त आंकड़ाें के अनुसार 2581 शिक्षक जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा चुनाव से संबंधित गठित कोषांगों एवं अन्य कार्य में प्रतिनियुक्त हैं. 1667 शिक्षक छुट्टी पर रहे. 3018 शिक्षक विद्यालय में उपस्थित थे अथवा नहीं, इसकी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है. प्रखंडबार जारी आंकड़ा के अनुसार सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में पदस्थापित 1839 शिक्षकों में सबसे अधिक 387 शिक्षक अन्यत्र प्रतिनियोजित हैं. जबकि 88 छुट्टी पर रहे. 202 शिक्षक उपस्थित थे अथवा नहीं, इसकी जानकारी पोर्टल पर नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >