तारसराय स्टेशन पर रैक प्वाइंट चालू

दरभंगाः रेलवे ने व्यवसायियों की मांग को देखते हुए अंतत: तारसराय स्टेशन पर रैक प्वाइंट शुरू कर दिया. बेला रैक प्वाइंट की तरह तारसराय में सिर्फ चिप्स के रैक की सुविधा दी गयी है. उल्लेखनीय है कि बेला रैक प्वाइंट को विभाग ने एफसीआइ के लिए बुक कर दिया. स्थानीय व्यवसायियों का रैक यहां पहुंचना […]

दरभंगाः रेलवे ने व्यवसायियों की मांग को देखते हुए अंतत: तारसराय स्टेशन पर रैक प्वाइंट शुरू कर दिया. बेला रैक प्वाइंट की तरह तारसराय में सिर्फ चिप्स के रैक की सुविधा दी गयी है. उल्लेखनीय है कि बेला रैक प्वाइंट को विभाग ने एफसीआइ के लिए बुक कर दिया. स्थानीय व्यवसायियों का रैक यहां पहुंचना बंद हो गया. बेला में सिर्फ चिप्स के रैक आते थे. स्थानीय लोगों को सस्ती दर पर यह उपलब्ध हो जाता था.

अचानक विभाग ने इसे भी बंद कर दिया. इस बीच पदाधिकारियों के निर्देश पर तारसराय में रैक प्वाइंट चालू करने की योजना बनी. इस योजना को धरातल पर उतार दिया गया. जानकारी के अनुसार तीन रैक पहुंच चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >