पुरानी रंजिश से घर में आग लगाने का आरोप

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूलही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की रात रामबाबु राय के झोपड़ी में आग लगा दी गयी. आगजनी की घटना में हजारों का समान जल गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. रामबाबु ने अपने ही गांव के श्रीभगवान राय […]

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूलही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की रात रामबाबु राय के झोपड़ी में आग लगा दी गयी. आगजनी की घटना में हजारों का समान जल गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.

रामबाबु ने अपने ही गांव के श्रीभगवान राय पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया. थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने बताया कि रामबाबु व श्रीभगवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >