Bihar Road Accident: बिहार में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, इतने हुए घायल, बाइकों के उड़े परखच्चे

Bihar Road Accident: मोतिहारी में रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रक लोगों को और सड़क किनारे खड़ी बाइकों को रौंदते हुए भाग निकला.

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 12 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना कोटवा प्रखंड के दीपऊ मोड़ के पास हुई. स्थानीय लोगों की माने तो, यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया. इस दौरान ट्रक सड़क किनारे खड़ी कई बाइक को भी रौंदते हुए निकल गया.

किस तरह हुई थी घटना?

जानकारी के मुताबिक, घटना का असर इतना भयावह था कि कई मोटरसाइकिलें ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई. साथ ही पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कुछ लोग डिवाइडर पर खड़े होकर रोड क्रॉस कर रहे थे. लेकिन इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कई लोग हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. अब तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा. साथ ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

ग्रामीणों ने गुस्से में रोड किया जाम

इस हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. लोग सड़क पर उतरकर ट्रैफिक जाम कर दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. आक्रोशित लोगों को देखते हुए कई थानों की पुलिस को बुलाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर भारी गाड़ियों की तेज रफ्तार आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता देती है. उन्होंने प्रशासन से इस रास्ते पर स्पीड कंट्रोल और नियमित निगरानी की मांग की है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

(मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी और सुजीत पाठक की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar News: बिहार में 1 दिसंबर को यहां चलेगा बुलडोजर, बनाई गई 9 टीमें, सम्राट चौधरी का एक्शन मोड ऑन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >