टेंपो चालक ने यात्री को चाकू मार नकदी छीना

मोतिहारीः नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवधेश चौक के पास गुरुवार की शाम टेंपो चालक ने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर श्यामबाबू साह को चाकू मार एक हजार रुपये छीन लिया. श्री साह लखौरा से उसी टेंपो पर सवार होकर अवधेश चौक पहुंचे थे. उन्होंने किराया का पैसा देने के लिए पॉकेट में हाथ डाला, […]

मोतिहारीः नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवधेश चौक के पास गुरुवार की शाम टेंपो चालक ने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर श्यामबाबू साह को चाकू मार एक हजार रुपये छीन लिया. श्री साह लखौरा से उसी टेंपो पर सवार होकर अवधेश चौक पहुंचे थे. उन्होंने किराया का पैसा देने के लिए पॉकेट में हाथ डाला, इसी बीच चालक व उसके बगल में बैठे एक अन्य व्यक्ति ने श्री साह के साथ मारपीट शुरू कर दी.

विरोध किया तो दोनों ने उन्हें चाकू मार घायल कर दिया और पॉकेट से एक हजार रुपये छीन कर टेंपो छोड़ भाग निकले. घायल श्री साह पीपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरा गांव के रहने वाले हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर पुलिस ने टेंपो नंबर बीआर05पी/8806 को जब्त कर लिया है. नगर इंस्पेक्टर रामाशीष कामती ने बताया कि चालक की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >