तुरकौलिया में हार्डवेयर व्यवसायी से रंगदारी मांगी

मोतिहारीः तुरकौलिया में हार्डवेयर व्यवसायी शशिभूषण सिंह से अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है. शनिवार को व्यवसायी के मोबाइल पर अज्ञात अपराधियों ने फोन कर रंगदारी मांगी व धमकी दी. व्यवसायी ने इस संबंध में तुरकौलिया थाने में लिखित सूचना दी […]

मोतिहारीः तुरकौलिया में हार्डवेयर व्यवसायी शशिभूषण सिंह से अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है.

शनिवार को व्यवसायी के मोबाइल पर अज्ञात अपराधियों ने फोन कर रंगदारी मांगी व धमकी दी. व्यवसायी ने इस संबंध में तुरकौलिया थाने में लिखित सूचना दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इसकी पुष्टि एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने की.

यहां बता दें कि आठ माह पूर्व भी उक्त व्यवसायी से टाइगर नाम के एक अपराधी ने रंगदारी मांगी थी. उसके बाद व्यवसायी को अंगरक्षक उपलब्ध कराया गया था और टाइगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. घटना के बाद व्यवसायी का परिवार परिवार दहशत में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >