Bihar Bhumi: अब दलिख-खारिज और परिमार्जन पेंडिंग रखने वाले राजस्व कर्मचारी नपेंगे, डीएम ने दी चेतावनी

Bihar Bhumi: मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने दाखिल-खारिज से लेकर आवास योजनाओं तक सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए और सरकारी जमीन चिन्हित करने और पंचायत भवनों में नियमित बैठकों पर जोर दिया.

Bihar Bhumi: मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल ने शुक्रवार को चारों प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा में अनुमंडल के सभी अंचल में दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित आवेदन 100 दिन से अधिक पेंडिंग पाया गया, जिसको लेकर राजस्व कर्मचारी सहित पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और कड़ी चेतावनी दी. डीएम सौरभ जोरवाल ने सभी सीओ को सरकारी जमीन चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया.

डीएम क्या बोले

बीडीओ को पंचायत में बने पंचायत सरकार भवन में बैठक करने का निर्देश दिया, ताकि पंचायत सरकार भवन के प्रति आमलोगों में जुड़ाव हो सके. आवास योजना को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया. आवास योजना में कोई भी लापरवाही मिलती है तो आवास सहायक के साथ-साथ पर्यवेक्षक और बीडीओ पर भी कार्रवाई की जाएगी.

एसडीओ को सभी विकास कार्यों की समीक्षा कर लापरवाही करने वाले कर्मियों और पदाधिकारियों पर करवाई के लिए रिपोर्ट भेंजेने का सख्त निर्देश दिया गया. सरकार के महत्वाकांक्षी योजना को शत प्रतिशत धरातल पर उतारने को लेकर कई पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया.

गुम दस्तावेज देने वालों को सम्मान

विभागीय पोर्टल पर अब तक लगभग 28 करोड़ पन्नों का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध करा दिया गया है. इसमें कुल 28 तरह के अलग-अलग डॉक्यूमेंट शामिल हैं. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आम लोगों को डिजिटल सर्टिफाइड कॉपी देने की सुविधा शुरू हो जाएगी. इससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी खत्म होगी.

समीक्षा में यह बात भी सामने आई कि पहले के वर्षों में कई जिलों और अंचलों में रखे गए भूमि अभिलेखों के कुछ पन्ने गायब मिले हैं, जिसकी वजह से उनका डिजिटलीकरण नहीं हो पा रहा है. उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ऐसे गुमशुदा दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले नागरिकों को बिहारी राजस्व योद्धा सम्मान दिया जाएगा. दस्तावेजों को स्वीकार करने से पहले उनकी फॉरेंसिक जांच कर सत्यता सुनिश्चित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: EOU Raid in Patna: बैंक कर्मी की राइस मिल पर EOU का छापा, 40 लाख नकद और कई दस्तावेज जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >