मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

मोतिहारीः हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भेड़ियाही गांव में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना में घायल 50 वर्षीय वृद्ध दशइ यादव की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी. नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, भेड़ियाही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 18 मई […]

मोतिहारीः हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भेड़ियाही गांव में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना में घायल 50 वर्षीय वृद्ध दशइ यादव की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी. नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, भेड़ियाही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 18 मई को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें दशइ का सर फट गया था. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >