होटल सत्कार को एक वर्ष के लिए सील करने का आदेश

मोतिहारीः शहर के बलुआ बाजार स्थित आवासीय होटल सत्कार को एक वर्ष के लिए सील किया जायेगा. नगर पुलिस द्वारा होटल सील करने की अनुशंसा पर सदर एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने मुहर लगा दी है. शुक्रवार को होटल सील करने की कार्रवाई होगी. इसकी पुष्टि प्रशिक्षु आइपीएस कुमार आशीष ने की. उन्होंने बताया कि शहर […]

मोतिहारीः शहर के बलुआ बाजार स्थित आवासीय होटल सत्कार को एक वर्ष के लिए सील किया जायेगा. नगर पुलिस द्वारा होटल सील करने की अनुशंसा पर सदर एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने मुहर लगा दी है.

शुक्रवार को होटल सील करने की कार्रवाई होगी. इसकी पुष्टि प्रशिक्षु आइपीएस कुमार आशीष ने की. उन्होंने बताया कि शहर के कुछ और आवासीय होटल में देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिल रही हैं. उन होटलों पर भी नजर रखी जा रही है. यहां बताते चले कि 24 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर होटल सत्कार में छापेमारी हुई थी, जहां होटल के कमरा से आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला सहित तीन लोग पकड़े गये थे. होटल मालिक को भी पकड़ गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >