Buxar News: महिला व कन्या उत्थान की दिशा में निर्णायक साबित होगा महिला संवाद

शनिवार को जिले के सभी प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

बक्सर

. शनिवार को जिले के सभी प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना, उन्हें जागरूक बनाना और सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करना था. महिला संवाद का आयोजन जीविका के सहयोग से पंचायत स्तर पर किया गया. जिसमें डिजिटल वैन के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी फिल्म एवं वीडियो संदेशों के माध्यम से दी गयी.

यह संवाद दो सत्रों में प्रातः 9 बजे और अपराह्न 3 बजे आयोजित किया गया. जिसमें योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गयी. इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को न केवल मुख्यमंत्री का संदेश पत्र और योजनाओं से संबंधित लीफ़लेट्स वितरित किए गए, बल्कि उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे कि महिला आरक्षण, पोषक योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, जीविका परियोजना, कौशल प्रशिक्षण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. सभी आठों प्रखंडों में लगभग 4000 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया. इस कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली महिलाओं में पंचायती राज की महिला प्रतिनिधियां, शिक्षिकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी, छात्राएं, घरेलू महिलाएं, जीविका और गैर-जीविका दीदियां शामिल थीं. इसके अतिरिक्त, उन युवतियों की उपस्थिति विशेष रही जिन्हें जीविका परियोजना के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया और जो अब अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं. इस संवाद श्रृंखला ने महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान किया. जहां उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया, प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं और एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्राप्त किया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने समुदायों में महिलाओं के अधिकार, अवसर और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी. बिहार सरकार द्वारा संचालित यह पहल न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी तक महिलाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है, बल्कि यह कार्यक्रम महिला भागीदारी को एक नया आयाम भी प्रदान कर रहा है. पंचायत स्तर पर गठित आयोजन दलों द्वारा कार्यक्रम का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. महिला एवं कन्या उत्थान की दिशा में महिला संवाद एक निर्णायक कदम है, जो महिलाओं की आकांक्षाओं को स्वर देने और उन्हें सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. कार्यक्रम में जीविका कर्मी तथा अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने भी भागीदारी दी. इस कार्यक्रम के संचालन हेतु पंचायत स्तरीय आयोजन दल का गठन किया गया है, जो गांवों में महिला संवाद का संचालन सुनिश्चित कर रहा है. यह कार्यक्रम न केवल योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहा है, बल्कि महिलाओं की भागीदारी एवं जागरूकता को भी नया आयाम दे रहा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >