Buxar News: सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों को सता रहा है बीमारी फैलने का खतरा

थाना क्षेत्र के पलिया गांव से खरगपुरा डिहरी गांव तक जाने वाले मुख्य पथ पर जल जमाव होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है.

राजपुर

. थाना क्षेत्र के पलिया गांव से खरगपुरा डिहरी गांव तक जाने वाले मुख्य पथ पर जल जमाव होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रति भी ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. गांव के ग्रामीण पूर्व बीडीसी मुन्नाराम, रमाकांत राम, विश्वामित्र राम, जोगीराम, कुंदन राम, सुरेश राम, हीराराम ने बताया कि दलित बस्ती में घना बस्ती हो जाने से सड़क के बीचो-बीच पानी लगा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पलिया गांव से खरगपुरा होकर चौसा मोहनिया मुख्य मार्ग को जोड़ता है. जिस रास्ते से बिहार व उत्तर प्रदेश में आने जाने के लिए यह सुगम रास्ता है.

जिस रास्ते से रघुनाथपुर, सौरी, गोसाईपुर, राजापुर, मंगराव, बारुपुर, संगराव, खीरी के अलावा अन्य दर्जनभर गांव के लोग इस रास्ते से उत्तर प्रदेश में जाते हैं. पिछले कई वर्षों से इस सड़क पर सभी के घरों का गंदा पानी लग जाने से सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है. अधिक दिनों से जल जमाव होने से संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गयी है. छोटी गाड़ियों का परिचालन भी पूरी तरह से बंद है. गांव के अलावा अन्य गांव के लोग लगभग चार किलोमीटर अधिक दूरी तय कर दूसरे रास्ते से होकर गुजर रहे हैं. जलजमाव वाले घरों के आसपास के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. घर से बाहर निकलते ही गंदे पानी में पांव रखना पड़ता है. जल जमाव होने से बदबू भी आता है. कभी भी डेंगू या अन्य संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बनी रहती है. बीमारी से बचाव को लेकर सरकार लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. फिर भी जलजमाव बना हुआ है. इसको लेकर कई बार सदर विधायक, सांसद, मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पास गुहार लगायी गयी. फिर भी पंचायतीराज व्यवस्था के तहत ग्रामीणों की समस्या का निदान नहीं किया गया. पंचायत के विकास के लिए पंचायतीराज व्यवस्था एवं अन्य योजना से सरकार के तरफ से करोड़ों रुपए की राशि आवंटित की गयी. फिर भी यह काम नहीं हुआ. जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >