Buxar News: शराब लदी थार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की रात आठ बजे करीब गुप्त सूचना के आधार पर लग्जरी थार में लदी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

धनसोई

. स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की रात आठ बजे करीब गुप्त सूचना के आधार पर लग्जरी थार में लदी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया .थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि रोहतास जिले की उत्पाद विभाग ने सूचना दी कि धनसोई थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में शराब की खेप पास होने वाली है.इसके बाद खुद थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह अपने दल बल के साथ कैथहर कला पंचायत रामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. तभी दूसरे ओर एक थार जीप एकाएक वाहन को मोड़कर भागने का प्रयास की. तभी गाड़ी मोड़ने के क्रम थार जीप खेत के चाट में जा गिरी. जिसमें सवार दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया. वाहन जांच के दौरान उसमें छिपाकर रखा गया गया 65 पेटी टेट्रा शराब भी बरामद कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर यूपी के गाजीपुर जिले के मरदा थाना क्षेत्र के बोहना निवासी गणेश राजभर, तथा कैमूर जिले के मलई गांव निवासी कृष्ण कुमार बताये जा रहे हैं. गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि शराब को मालियाबाग डिलेवरी देनी थी.पुलिस इनसे इनके अन्य एजेंटों के बारे में पूछताछ कर उनहें बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >