Buxar News: शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गंगा पुल स्थित वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से सोमवार की सुबह शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

बक्सर

. गंगा पुल स्थित वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से सोमवार की सुबह शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से ई-रिक्शा पर लदी 260 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद की गई. उत्पाद पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त ड्राइवर को गिरफ्तार कर ली. पुलिस के मुताबिक ई-रिक्शा पर शराब लेकर ड्राइवर उत्तर प्रदेश के भरौली की ओर से बक्सर आ रहा था. उसी समय उत्पाद पुलिस द्वारा चेक पोस्ट पर जांच की गई. जिसमें ई-रिक्शा के सीट के नीचे अवैध रूप से लाई जा रही शराब बरामद की गई. गिरफ्तार चालक की पहचान जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी राजू कुमार के रूप में हुई. जिसे 142 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसकी कुल मात्रा 25.56 लीटर है. इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने दी.

इंसेट..अशरफ जमाल ने संभाला उत्पाद अधीक्षक का पदभारकाफी दिनों से प्रभार में चल रहे उत्पाद अधीक्षक के पद पर अशरफ जमाल की तैनाती हुई है. उन्होंने सोमवार को विधिवत अपना पदभार संभाल लिया है. उन्होंने कहा कि मद्य निषेध कानून के तहत जिले को शराब तस्करी से मुक्त कराना उनकी प्राथमिकता है. इसके लिए उनके द्वारा सख्त कदम उठाया जाएगा. उन्होंने बताया कि शराबबंदी जिला में शराब की तस्करी के विरुद्ध उत्पाद विभाग की टीम सख्त है. तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >