बक्सर में ट्रेन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 मामलों का हिस्ट्रीशीटर सूरज गुप्ता समेत दो शातिर गिरफ्तार

Buxar Train-Robbing Gang : पाटलिपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस और अहमदाबाद एक्सप्रेस में पिछले कुछ दिनों से लगातार बैग और कीमती सामान चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद कार्रवाई की गयी. नीचे पढ़े पूरी खबर.

बक्सर से ओंकार नाथ मिश्र की रिपोर्ट
Buxar Train-Robbing Gang : बक्सर में ट्रेन से चोरी सामान के साथ दस से अधिक मामले का हिस्ट्रीशीटर सूरज गुप्ता समेत दो शातिर को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीसरी आंख यानी सीसीटीवी की मदद से चोरी का भंड़ाफोड़ किया है.

आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 12141 पाटलिपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 19421 अहमदाबाद एक्सप्रेस में पिछले कुछ दिनों से लगातार बैग और कीमती सामान चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं.

सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध युवक, पुलिस ने कार्रवाई की

इसके बाद हरकत में आई रेलवे पुलिस ने जब बक्सर स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक संदिग्ध युवक स्टेशन पर यात्रियों का ट्रॉली बैग पार करते हुए कैमरे में कैद मिला. पुलिस ने तुरंत खुफिया तंत्र को एक्टिव किया और दबोच लिया. शातिर की पहचान सूरज कुमार गुप्ता के रूप में हुई.

किराए के कमरे में चल रहा था चोरी का गोदाम

लोकेशन मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम ने स्टेशन से सटे पांडेपट्टी इलाके में स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी की. इस दौरान मौके से दो युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी सूरज कुमार गुप्ता ( 22) और नगर थाना क्षेत्र स्थित किला मैदान झोपड़पट्टी में रहने वाले हीरालाल भट्ट का 21 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार के रूप में हुई.

कार समेत कई कीमती सामान बरामद

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने लाखों के सामान जब्त किया. मौके से 1 चमचमाती लग्जरी कार, 1 सोने की चेन, 2 कीमती ट्रॉली बैग, 2 पिट्ठू बैग, 8 महंगे स्मार्टफोन और 1 लैपटॉप बरामद किए गए.

4 थानों की पुलिस के लिए सिरदर्द था सूरज

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार मुख्य आरोपी सूरज कुमार गुप्ता बक्सर और आसपास के जिलों की पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ था. इसके खिलाफ बक्सर टाउन थाना, औद्योगिक क्षेत्र थाना, इटाढ़ी थाना और रोहतास जिले के बनास थाने में इसके खिलाफ चोरी और लूट के 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस यह पता लगा रही है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और चोरी का माल ये किसे बेचते थे. पुलिस ने आगे कि कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को रेल थाना कि पुलिस को सौंप दिया.

Also Read : बक्सर के शांतिनगर से दो महिलाएं, सिंडिकेट मोड़ से बाइक सवार शराब तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >