Buxar News : मुंडन संस्कार को लेकर शहर में लगा रहा जाम

शुक्रवार को नगर में मुंडन को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी थी. नगर का हर सड़क मुंडन संस्कार में शामिल होने वाले लोगों से भरा रहा.

बक्सर. शुक्रवार को नगर में मुंडन को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी थी. नगर का हर सड़क मुंडन संस्कार में शामिल होने वाले लोगों से भरा रहा. मुंडन संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के कारण नगर का विस्तृत क्षेत्र में फैला रामरेखाघाट काफी छोटा पड़ गया था. जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला कायम हाे गया था. जहां सुबह में ही प्रत्याशित भीड़ घाट पर जुट गयी थी. जिससे घाट पर पूरी तरह से अव्यवस्था कायम हो गयी थी. वहीं मुंडन संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरा किया गया. इस दौरान रामरेखाघाट मंत्रो से गंजायमान रहा. मुंडन कराने वाले लोगों का आने जाने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा. रामरेखाघाट रोड में जाम लग गया था. जहां पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था. वहीं घाट पर पूजा अर्चन के लिए जगह नहीं मिल रहा था. जिन्हे पांडा एवं नाई के साथ ही गंगा मइया की दूसरी छोर का पूजा अर्चन करने के लिए नौका का भी इंतजार करते रहे. वहीं नाविकों द्धारा श्रद्धालुओं से निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक रुपये की वसूली की गयी. शहर के नाथबाबा से लेकर कटहिया पुल भी जाम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >