Buxar News: हर पांच पंचायतों पर होगा एक आधार केंद्र

मीण क्षेत्रों में आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण कार्य विकास विभाग ने एक अहम कदम उठाया है.

बक्सर

. ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण कार्य विकास विभाग ने एक अहम कदम उठाया है.जिले में पांच-पांच पंचायतों को मिलाकर 19 नए आधार नामांकन एवं सुधार केंद्र खोलने की तैयारी किया है. इससे ग्रामीणों को अब अपने गांव के नजदीक ही आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने की सुविधा मिलेगी. अब तक ग्रामीणों को आधार से जुड़े कार्यों के लिए जिला या प्रखंड स्तर के कार्यालयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

लंबी दूरी और समय की बर्बादी के कारण कई बार उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था. नई व्यवस्था के तहत ग्रामीणों को अब अधिकतम 5 किलोमीटर के दायरे में ही आधार सेवा केंद्र मिल जाएगा. प्रत्येक आधार केंद्र को पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या सरकारी विद्यालय जैसी सुविधाजनक जगहों पर स्थापित किया जाएगा. केंद्रों में नया आधार नामांकन, संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सेवाएं दी जाएंगी. सभी केंद्रों पर प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी ताकि ग्रामीणों को सही और तेज सेवा मिल सके. तकनीकी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र को उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों और तेज इंटरनेट से लैस किया जाएगा. वही जिला प्रशासन द्वारा इन केंद्रों की नियमित निगरानी भी की जाएगी, ताकि सेवा की गुणवत्ता बनी रहे. यदि यह योजना सफल रहती है तो भविष्य में और भी केंद्र खोले जाने की योजना पर विचार किया जाएगा. ग्रामीण कार्य विकास विभाग की इस पहल से जिले के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और आधार सेवाओं की उपलब्धता गांव-गांव तक पहुंच सकेगी.जिले में 19 आधार कार्ड सेंटर खोलने को लेकर 17 अप्रैल को ग्रामीण कार्य विभाग को जिले से प्रस्ताव भेजा गया है. अप्रैल माह के अंतिम मंजूरी मील जाने के उम्मीद है मंजूरी मिलते हैं जिले के विभिन्न पंचायतों में पाच पंचायतों को का क्लस्टर बनाकर एक सेंटर खोला जाऐगा. ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए अब ग्रामीण कार्य विकास विभाग ने एक नई पहल की है.इस योजना के तहत जिले में पांच-पांच पंचायतों को एक साथ जोड़कर कुल 19 नए आधार कार्ड नामांकन एवं संशोधन केंद्र खोले जाएंगे.इस कदम से न सिर्फ आधार कार्ड से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी बल्कि ग्रामीण जनता को भी अपने गांव के नजदीक ही जरूरी सेवाएं उपलब्ध होगी.ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा लाभ : अब तक जिले के दूरदराज इलाकों के ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन करवाने के लिए जिला मुख्यालय या प्रखंड स्तर पर स्थापित केंद्रों तक आना पड़ता था.इससे उन्हें समय के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी परेशानी होती थी.कई बार लंबी दूरी तय करने के बावजूद भी दस्तावेजों की कमी या भीड़ के चलते कार्य नहीं हो पाता था, जिससे उन्हें कई बार चक्कर लगाने पड़ते थे.नई व्यवस्था लागू होने के बाद ग्रामीणों को उनकी अपनी पंचायत से ही अधिकतम 5 किलोमीटर के दायरे में आधार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी.इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रा व्यय भी घटेगा.पंचायतों का होगा क्लस्टर निर्माणग्रामीण कार्य विकास विभाग ने योजना के तहत जिले की पंचायतों का क्लस्टर बनाना शुरू कर दिया है.प्रत्येक केंद्र के लिए पांच पंचायतों को एक समूह क्लस्टर के रूप में टैग किया गया है. इन पंचायती समूहों में एक उपयुक्त स्थान चिन्हित कर आधार सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा.यह स्थान आम तौर पर पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या सरकारी विद्यालय परिसर हो सकता है, जहां पहुंचना ग्रामीणों के लिए सुगम हो.सेवाओं की व्यापकता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान : नए केंद्रों में न केवल नया आधार कार्ड बनवाने की सुविधा होगी, बल्कि पुराने आधार कार्ड में संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट करना, बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कार्य भी संपन्न होंगे.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि लोगों को सही जानकारी और उचित सेवा प्रदान की जा सके.तकनीकी सुविधाओं से लैस होंगे केंद्रसभी नए आधार केंद्रों को अत्याधुनिक तकनीकी उपकरणों से लैस किया जाएगा.इनमें उच्च गुणवत्ता वाले बायोमेट्रिक उपकरण, कैमरा, स्कैनर, कंप्यूटर सिस्टम और उच्च गति का इंटरनेट कनेक्शन शामिल रहेगा. इससे कार्यों में तेजी आएगी और डेटा की गुणवत्ता भी बेहतर रहेगी. नियंत्रण और निगरानी का भी पुख्ता प्रबंध : इन केंद्रों पर कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर एक निगरानी समिति का गठन किया गया है. यह समिति नियमित तौर पर केंद्रों का निरीक्षण करेगी और किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेगी.साथ ही, प्रत्येक केंद्र पर एक शिकायत पेटी भी लगाई जाएगी, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याओं या सुझावों को डाल सकेंगे. पूर्व से जिले में चल रहे हैं 17 सेंटरजिले में पूर्व से ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा 17 अधार कार्ड सेंटर चलाया जा रहे है. जिसमें से विभिन्न कारणों से आठ सेंटर को बंद कर दिया गया है. जिसके वजह से आधार कार्ड बनवाने व सुधरवाने में लोगों को काफी समस्या हो रही थी. जिले में 17 आधार सेंटर बक्सर व डुमरांव एसडीओ ऑफिस, नगर परिषद् डुमरांव और बक्सर कार्यालय, जिले सभी प्रखंड मुख्यालय में सहित डीआरसीसी भवन व समणहालय परिसर में आधार कार्ड सेंटर ग्रामीण कार्य विकास विभाग के द्वारा चलाया जा रहा है. बोले अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों को लोगों को परेशानी को देखते हुए क्लस्टर बनाकर लगभग पाच पंचायत को एक क्लस्टर में शामिल किया गया है एक क्लस्टर पर एक अधार काड सेंटर खोलने कि योजना बनाकर विभाग को भेजा गया है इस माह में उमीद है स्वीकृति मिल जाने कि उम्मीद है जगह का भी चयन कर लिया गया है. जल्द ही इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा. डॉ महेंद्र पाल उप विकास आयुक्त बक्सर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >