Buxar News: बनते ही दरकने लगी सड़क

नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नव निर्मित सड़क मानक पर निर्माण नहीं होने केे कारण दरकने लगी है

बक्सर

. नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नव निर्मित सड़क मानक पर निर्माण नहीं होने केे कारण दरकने लगी है. नई सड़क अपने निर्माण के एक सप्ताह में ही दम तोड़ना शुरू कर दिया है. ऐसी ही एक सड़क का निर्माण वार्ड नंबर 33 में हुआ है. एक सप्ताह पहले एंबेसेडोर होटल के पास बनी सड़क कई जगहों पर दरक गयी है.

जिसपर वाहनों के संचालन के साथ ही टूटने की संभावना बढ़ गई है. सड़क के बीच में फट जाने के कारण सड़क की उपयोगिता पर सवाल खड़ा होने लगा है. वहीं विभागीय लापरवाही भी उजागर हो रही है. सड़क का निर्माण कहां से कहा तक कराया गया है. किस योजना के तहत कराया गया है. इसको लेकर कोई प्राक्कलन व उद्घाटन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. जिससे सड़क निर्माण की योजना की जानकारी प्राप्त हो सके. निर्माण में अनियमितता बरतने एवं मानक के अनुसार कार्य नहीं कराने के कारण सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो गई है. सड़क का निर्माण कार्य एवं नाली का निर्माण कार्य पूरा करा लिया है. लेकिन मुहल्ले वासियों के लिए यह सड़क अभी भी पहेली बनी हुई है. यह सड़क किस योजना के तहत बनाया गया है. इसकी जानकारी लोगों को नहीं है. ज्ञात हो कि कोई भी निर्माण कार्य के पूर्व प्राक्कलन बोर्ड लगाना आवश्यक है. जिससे कि लोग निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ले सकें. लेकिन अभी तक सड़क निर्माण से संबंधित न तो नगर परिषद के कार्यशैली के अनुसार उद्घाटन का ही बोर्ड लगा है और न ही प्राक्कलन का ही बोर्ड लगा है. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि ऐसा है तो उस सड़क का भुगतान पुन: निर्माण के बाद ही कराया जाएगा. भुगतान सड़क बेहतर होने के बाद ही किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >