बक्सर के विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन

नचाप के उच्च माध्यमिक विद्यालय में ज्ञानार्जन अभियान के तहत अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का सफल आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और विद्यालय से जुड़ाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई.

Buxar News : ज्ञानार्जन अभियान के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय नचाप में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और विद्यालय से जुड़ाव को लेकर विस्तार से चर्चा की.

बच्चों की पढ़ाई और विकास पर हुई चर्चा. अभिभावकों ने साझा किए सुझाव

संगोष्ठी में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बच्चे घर पर किस प्रकार का अध्ययन करते हैं, उनकी सामाजिक, आर्थिक और मानसिक प्रगति कैसे सुनिश्चित की जाए तथा विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति कैसे बढ़ाई जाए. साथ ही बच्चों और अभिभावकों का विद्यालय से बेहतर जुड़ाव सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया.

चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा. रेखा देवी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिभावक

कार्यक्रम के दौरान मुसर्रत जहाँ, सोनू कुमार यादव, संजय कुमार तिवारी, अतुल कुमार सिंह, गौतम राय और पवन कुमार सिंह की देखरेख में चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ अभिभावक के रूप में रेखा देवी को सम्मानित किया गया.

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश. सभी ने निभाई सक्रिय भूमिका

प्रधानाध्यापक विजय कुमार के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई.

शिक्षकों और विद्यार्थियों का रहा अहम योगदान. सफल रहा आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधानाध्यापक सह शिक्षक नेता मुक्तेश्वर प्रसाद, कपिल मुन्नी पासवान, अमित कुमार, नरेंद्र राम, आशुतोष कुमार, अमित कुमार सिन्हा, संजय कुमार, प्रीति कुमारी, शैलेन्द्र कुमार, गौतम कुमार, लिपिक आशुतोष कुमार द्विवेदी, उमेश यादव सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. वहीं सलोनी कुमारी, श्वेता कुमारी, खुशी, संतोषी, अस्मिता, वर्षा, रचना, करिश्मा, ज्योति और रिद्धि समेत विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >