19 जुलाई से बक्सर में राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, 38 जिलों के 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

बक्सर जिले में 19 से 23 जुलाई तक होने वाली राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस प्रतियोगिता में बिहार के 38 जिलों के लगभग 200 युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Buxuar Badminton : बक्सर जिले में 19 से 23 जुलाई तक आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार को जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों की जानकारी दी. पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे.

अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग में होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता अंडर-13 एवं अंडर-15 वर्ग में आयोजित होगी, जिसमें बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

19 जुलाई को होगा उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 जुलाई को होगा. उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी मुख्य अतिथि तथा पुलिस अधीक्षक विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव सहित जिले के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे.

सुबह 9 से रात 9 बजे तक होंगे मैच

प्रतियोगिता के सभी मुकाबले प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खेले जाएंगे. आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रतियोगिता से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में संरक्षक डॉ. महेंद्र प्रसाद, सचिव उमेश कुमार सिंह, संयोजक धनंजय सिंह, संयुक्त सचिव आशुतोष राय, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, महेश कुमार, प्रवीण पोदार तथा मीडिया प्रभारी दीपक सिंह उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Parshant kumar rai

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >