Buxar News : बक्सर जिला अंतर्गत बक्सर अनुमंडल के प्रखंड संसाधन केंद्र में पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत सभी कोटि के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए दिव्यांगता मूल्यांकन एवं जांच शिविर लगाया गया. शिविर का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्र कुमार कर्ण और डीपीओ प्राथमिक शिक्षा-सह-सर्व शिक्षा अभियान अनन्या ने संयुक्त रूप से किया.
शिविर में कुल 15 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया. जांच के बाद 14 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया गया.
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच
शिविर का संचालन समावेशी शिक्षा के संभाग प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. बच्चों की जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही. इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित सौरभ, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन चंद्रा, नेत्र सहायक संतोष कुमार, ऑडियोलॉजिस्ट हेमंत कुमार और सहायक ऑडियोलॉजिस्ट राहुल कुमार शामिल रहे.
कर्मियों ने किया सहयोग
शिविर को सफल बनाने में प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मियों विनोद कुमार पांडे, राजकुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, रवि रंजन कुमार, डॉ. रमेश चंद्र पांडे, सुनीता कुमारी, राजदेव ठाकुर और आशुतोष शर्मा का योगदान रहा. वहीं, सर्व शिक्षा अभियान बक्सर के अजय कुमार ने भी शिविर के आयोजन में सहयोग किया.
