बक्सर के दो गांवों के युवकों में टकराव, हंगामे के बीच जली बाइक, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में दो गांवों के बीच हिंसक झड़प, 30-40 युवकों पर दहशत फैलाने और फायरिंग का आरोप। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

Buxar News : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा और छतनवार गांव के युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया. घटना के बाद दोनों गांवों में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. एहतियात के तौर पर दोनों गांवों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.

अशोभनीय हरकत के विरोध से शुरू हुआ विवाद

ग्रामीणों के अनुसार, विवाद की शुरुआत शनिवार को सोवा गांव में सार्वजनिक स्थान पर कथित अशोभनीय हरकत का विरोध करने से हुई. विरोध के दौरान कहासुनी बढ़ गई और एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद दोनों गांवों के बीच तनाव गहराता चला गया.

30-40 युवकों के पहुंचने से बिगड़े हालात

रविवार को ग्रामीणों के अनुसार, छतनवार गांव से करीब 30 से 40 युवक कई बाइकों पर सवार होकर सोवा गांव पहुंचे. आरोप है कि युवकों ने वहां हंगामा किया और दहशत फैलाने की कोशिश की. ग्रामीणों ने फायरिंग होने का भी दावा किया है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

मौके पर छूटी बाइक को लोगों ने लगाई आग

हंगामे के दौरान एक बाइक मौके पर छूट गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे आग के हवाले कर दिया, जिससे बाइक धू-धू कर जलने लगी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.

पुलिस बोली- स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी

सूचना मिलने पर कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना मिली थी. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >