Buxar News: मोहल्लों की पहचान के लिए 100 से अधिक स्थानों पर लगेगा साइनेज : किरण देवी

नगर पंचायत चौसा कार्यालय में सोमवार को सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसका संचालन मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने किया

चौसा .

नगर पंचायत चौसा कार्यालय में सोमवार को सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसका संचालन मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने किया. बैठक में नगर के चहुंमुखी विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया. मुख्य पार्षद किरण देवी ने बताया कि चौसा नगर पंचायत अंतर्गत नरबतपुर ग्राम में खेल मैदान हेतु सरकारी भूमि नहीं है उस स्थिति में भूमि खरीदने का प्रस्ताव पारित कर बिहार सरकार के खेल विभाग को भेजने का निर्णय, नगर पंचायत क्षेत्र में छह स्थानों पर नए वाटर कूलर लगाए जाएंगे, जिससे गर्मी के मौसम में नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडे जल की सुविधा मिलेगी. नगर की गलियों और मोहल्लों की पहचान हेतु 100 से अधिक स्थानों पर साइनेज (सूचना पट्ट) लगाने, नगर को रौशन करने के उद्देश्य से 80 तिरंगा लाइट तथा 70 मिनी हाई मास्ट लाइट लगाने, होल्डिंग टैक्स की नई दरों का निर्धारण किया गया, जिससे नगर परिषद की राजस्व आय में वृद्धि होगी.साथ ही सभी वार्डों में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए नए चापाकल लगाने, युवाओं और नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्थानीय हाई स्कूल के मैदान में ओपन जिम का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में शामिल उप मुख्य पार्षद सरिता देवी, वार्ड पार्षद हृदय नारायण सिंह, दिनेश यादव, ललिता देवी, नयनतारा देवी, चंदन कुमार, आनंद कुमार रावत, पुष्पा देवी, छोटेलाल चौधरी, अंजू कुमारी, प्रतिनिधि के रूप में काजू मिश्रा, महेंद्र पांडे, विक्की प्रसाद, अशोक यादव, सत्य प्रकाश, अरशद हैदर नकवी आदि ने प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए नगर के विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >