'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूरे, बक्सर में उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश; उत्कृष्ट कर्मियों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

बिहार सरकार के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' अभियान ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। बक्सर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ, जिसमें सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मियों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

Buxar News : बिहार सरकार के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' अभियान के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को बक्सर समाहरणालय सभाकक्ष में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया. डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य की मौजूदगी में सरकार की उपलब्धियों की समीक्षा की गई. इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मियों, लाभुकों, खिलाड़ियों, उद्यमियों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

लाइव प्रसारण में सरकार की उपलब्धियों का प्रस्तुत हुआ रिपोर्ट कार्ड

डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों और जीविका दीदियों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा. रिपोर्ट कार्ड बुकलेट और डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से सरकार के 100 दिनों में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई.

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक योजनाओं पर रहा फोकस

कार्यक्रम में आदर्श विद्यालय, डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में उच्च शिक्षा की व्यवस्था, बिहार स्कूल लाइव क्लासेज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नए राशन कार्ड, सहयोग शिविर, पंचायत विकास दिवस, आयुष्मान भारत योजना, पर्यटन, उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई.

बक्सर की विकास यात्रा पर दिखाई गई विशेष फिल्म

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक नारायण वत्स ने बक्सर जिले की उपलब्धियों पर आधारित विशेष वीडियो का प्रदर्शन कराया. इसमें विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया.

उत्कृष्ट पदाधिकारी, कर्मी और प्रतिभाएं हुई सम्मानित

डीएम साहिला ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, लाभुकों, उद्यमियों, खिलाड़ियों, स्वास्थ्यकर्मियों और मेधावी विद्यार्थियों को शॉल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान डीएम और एसपी ने लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा भी वितरित किया.

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के समापन पर डीएम साहिला, एसपी शुभम आर्य, सहायक समाहर्ता, उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता ने समाहरणालय परिसर स्थित पार्क में पौधरोपण किया. अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित बक्सर के निर्माण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >