Buxar News: एसडीएम ने की प्रखंड मुख्यालय परिसर में बैठक

नावानगर प्रखंड स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को डुमरांव एसडीएम के द्वारा विशेष विकास शिविर व महिला संवाद को लेकर एक बैठक की गय

डुमरांव

. नावानगर प्रखंड स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को डुमरांव एसडीएम के द्वारा विशेष विकास शिविर व महिला संवाद को लेकर एक बैठक की गयी. एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि विशेष विकास शिविर व महिला संवाद आज से शुरू हो गया है. इसी के आलोक में एक आयोजन नावानगर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बैठक की गई. उन्होंने बताया कि नवानगर प्रखंड के आठ महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन आज से शुरू किया जाएगा. बैठक की मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. इसी क्रम में तैयारी की समीक्षा की गई. जितने लोग सरकारी योजना से वंचित हैं उनको शिविर में चिह्नित करके योजनाओं का लाभ दिया जायेगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के द्वारा विशेष विकास शिविर व महिला संवाद को लेकर रवाना किए गए रथ भी प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को पहुंची थी. यह रथ प्रखंड के हर पंचायत में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. इस विकास शिविर में महिलाओं को विशेष तौर से समस्याओं को सुना जाएगा एवं उसका निराकरण भी किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए महिलाओं के व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्या को भी चिन्हित कर निराकरण किया जाएगा. विशेष विकास शिविर के दौरान महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन में उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जागरूक करना व सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाना है. इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके समुदाय और विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान मौके पर आई महिलाओं की समस्याओं से भी वो अवगत हुए . विकास शिविर में आई महिलाएं व पुरुषों को उन्होंने विभिन्न तरह के सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के बारे में उनके द्वारा जानकारी दी गई. इस दौरान एसडीएम ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा यह विशेष कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आज से विकास शिविर व महिला संवाद शिविर शुरू हो गया है. इसके तहत नावानगर प्रखंड के आठ महादलित टोला में विकास शिविर लगाया जाएगा. शिविर में सरकार के तरफ से विभिन्न योजनाओं से जो लोग अभी तक वंचित हैं, उन्हें चिन्हित कर हर सरकारी लाभ दिलाई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >