Buxar News: डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर सड़क दुर्घटना, एक की मौत

डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्य पथ पर खलवा इनार के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.

डुमरांव

. डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्य पथ पर खलवा इनार के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना में मृतक की पहचान मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव निवासी शिव शंकर ठाकुर के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में आमने-सामने से टकरा गईं, जिससे चारों सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें इलाज़ के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही बिट्टू कुमार ने दम तोड़ दिया. घायलों में अमसारी गांव के रोहित यादव तथा कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोपवां गांव निवासी छोटेलाल पाल और उनकी पत्नी सविता देवी शामिल हैं. तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. घटना सोमवार की है. घटना स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस व डायल 112 को दी गई. जिसके बाद डायल 112 व कोरानसराय थाने की पुलिस टीम सभी जख्मी लोगों डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार अमसारी गांव निवासी बिट्टू व रोहित यादव डुमरांव की तरफ आ रहे थे. वहीं दूसरे बाइक पर सवार कोपवां निवासी छोटेलाल पाल व उनकी पत्नी डुमरांव से अपने गांव जा रहे थे. इसी बीच खलवा इनार के पास जोरदार टक्कर हो गई. वही इस मामले में कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि खलवा इनार के पास वाहन दुर्घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस टीम भेज घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना में एक युवक की मौत हुई है. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >