Buxar News: नावानगर में एसडीएम ने किया बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत नावानगर में एक बैठक हुई. बैठक का अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी डुमरांव-सह-अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव राकेश कुमार ने किया.

नावानगर. विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत नावानगर में एक बैठक हुई. बैठक का अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी डुमरांव-सह-अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव राकेश कुमार ने किया. उक्त बैठक में बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समीक्षा किया गया. साथ ही बीएलओ और उनके साथ प्रतिनियुक्त वॉलंटियर के द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण व मतदाताओं से वापस प्राप्त गणना प्रपत्र का बीएलओ एप के माध्यम से प्रविष्टि की समीक्षा की गयी. अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव द्वारा सभी बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया कि अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र के डोर टू डोर वितरण का अनुश्रवण करेंगे एवं स्वयं भी भ्रमणशील रहकर आम जनों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रक्रिया से अवगत कराएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >