बक्सर रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडिंग पर होगी कार्रवाई, रेल एसपी ने जीआरपी थाने का किया निरीक्षण

Buxar News : बक्सर रेल एसपी अनंत कुमार राय ने जीआरपी थाने का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और अवैध वेंडरों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

Buxar News : बक्सर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने का शनिवार को रेल एसपी अनंत कुमार राय ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, लंबित कांडों और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

अवैध वेंडरों पर कार्रवाई का निर्देश

निरीक्षण के दौरान रेल एसपी ने स्टेशन परिसर में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्टेशन परिसर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि और अवैध वेंडिंग बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश

रेल एसपी ने थाना प्रभारी को स्टेशन परिसर में नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने यात्रियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा.

Also Read : सासाराम में शिक्षक दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक बोले- बड़ा बनने से पहले अच्छा इंसान बनना जरूरी

लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर

लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए रेल एसपी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया.

रिक्त पदों पर शीघ्र होगी पुलिस बल की पोस्टिंग

रेल एसपी ने स्वीकृत पुलिस बल के रिक्त पदों पर शीघ्र पोस्टिंग किये जाने की बात कही. इससे जीआरपी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

अवैध वेंडरों से वसूली के मामले में भी कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान रेल एसपी ने अवैध वेंडरों से वसूली करने वाले अशोक कुमार के संबंध में बक्सर इंस्पेक्टर से जानकारी ली और कार्रवाई का निर्देश दिया. बताया जाता है कि अशोक कुमार शराब बेचने के मामले में जेल जा चुका है. इस मामले को लेकर रेल एसपी ने मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों से भी जानकारी लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही.

Also Read : शिक्षक दिवस पर सासाराम में डीईओ ने शिक्षकों को पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने का दिया संदेश, कहा- आपस में उलझे नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >