बक्सर में निःशुल्क शिविर, 27 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच हुई, मुफ्त दवा भी दी गयी

Buxar News :  जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम की दवाएं वितरित की गईं तथा जलपान की भी व्यवस्था की गई.

केसठ (बक्सर) से गिरीश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट

Buxar News :  प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी परिसर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवतियों ने भाग लिया.

शिविर का नेतृत्व पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने किया. चिकित्सकों एवं एएनएम द्वारा सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई. इस दौरान कुल 27 गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.

गंभीर बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी

जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं के रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा, शुगर स्तर, एचआईवी जांच तथा वजन की जांच की गई. साथ ही उन्हें गर्भावस्था के दौरान होने वाली विभिन्न गंभीर बीमारियों के लक्षण, उनसे बचाव के उपाय तथा समय पर दवा लेने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध जागरूक किया

स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को संतुलित खानपान एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी जागरूक किया. आवश्यकता के अनुसार गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम की दवाएं वितरित की गईं तथा जलपान की भी व्यवस्था की गई.

मौके पर डॉ. कमलेश राजा, स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद कुमार, रंजू कुमारी, विनोद कुमार, विक्की कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : बक्सर आईटीआई में वायु सेना की कार्यशाला, युवाओं को मिले अग्निवीर योजना के टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >