Buxar News: शराब के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल बाजार के एक घर से पुलिस ने बुधवार को शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

डुमरांव

. डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल बाजार के एक घर से पुलिस ने बुधवार को शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मतेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में एक युवक द्वारा धड़ल्ले से शराब बेचा जा रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर छापेमारी करने लगी. पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगा लेकिन पुलिस भी खदेड़ कर तस्कर को दबोच ली. इस दौरान जब घर की तलाशी ली गई तो घर के अंदर छुपा कर रखे गए बियर व एटपीएम विदेशी शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि किंगफिशर बियर 500 एमएल के पांच पीस बियर एवं विदेशी शराब एट पीएम 180 एमएल के सात पीस के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान जब घर की तलाशी ली गई तो घर के अंदर छुपा कर रखे गए बियर व एटपीएम विदेशी शराब बरामद किया गया.तस्कर की पहचान अयोध्या प्रसाद केसरी, पिता महंगी प्रसाद केसरी, पता जंगल बाजार, थाना डुमरांव के रूप में हुई है. तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >