चौसा–मोहनिया मार्ग पर दुर्घटना: जानवर को बचाने के दौरान बाइक सवार गिरा, घायल

Buxar News :  घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के गंगौली निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है. तेज रफ्तार में जा रही बाइक के सामने अचानक एक जानवर आ गया. इसी दौरान हादसा हो गया.

चौसा (बक्सर) से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट

Buxar News :  प्रखंड अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार अहले सुबह सड़क हादसा हो गया. चौसा–मोहनिया मार्ग पर पंजरांव पुल के पास अचानक सड़क पर जानवर आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के गंगौली निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय तेज रफ्तार में जा रही बाइक के सामने अचानक एक जानवर आ गया. उसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क पर पलट गई, जिससे राजू कुमार को गंभीर चोटें आईं.

स्थानीय लोगों ने की मदद

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक की मदद की. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिलवाया. बाद में हालत में सुधार होने पर युवक को उसके घर गंगौली सुरक्षित पहुंचा दिया गया. फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

आवारा जानवरों पर उठी रोक की मांग

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा जानवरों पर रोक लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है.

Also Read: 10 जून से बिना इंटर स्टेट ट्रांजिट पास नहीं चलेगा खनिज परिवहन, DM ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >