बक्सर: नावानगर के आयुष ने NEET में लहराया परचम, ऑल इंडिया 12,660वीं रैंक से गांव और परिवार का बढ़ाया मान

बक्सर जिले के नावानगर के आयुष गुड्डू गुप्ता ने NEET-2026 में ऑल इंडिया 12,660वीं रैंक और 98.3% पर्सेंटाइल के साथ सफलता प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में जश्न का माहौल है. जानें उनकी प्रेरणादायक कहानी.

Nawanagar NEET Success Buxar : बक्सर जिले के नावानगर के होनहार छात्र आयुष गुड्डू गुप्ता ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. ऑल इंडिया 12,660वीं रैंक और 98.3 पर्सेंटाइल के साथ सामान्य वर्ग में 5,000वीं रैंक प्राप्त करने वाले आयुष की सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है.

Buxar News : ऑल इंडिया रैंक से बढ़ाया जिले का गौरव

नावानगर गांव निवासी गुड्डू कुमार गुप्ता के पुत्र आयुष गुड्डू गुप्ता ने NEET-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 12,660वीं रैंक हासिल की है. सामान्य वर्ग में उन्हें 5,000वीं रैंक मिली है, जबकि उनका कुल पर्सेंटाइल 98.3 रहा. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है.

परिवार और गांव में जश्न का माहौल

परिणाम घोषित होने के बाद आयुष के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया. ग्रामीणों ने कहा कि आयुष की सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी.

रेलवे में हेड टीटी हैं पिता

आयुष के पिता गुड्डू कुमार गुप्ता महाराष्ट्र में भारतीय रेलवे में हेड टीटी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. परिवार ने हमेशा आयुष की पढ़ाई को प्राथमिकता दी और हर कदम पर उनका सहयोग किया.

सफलता का श्रेय परिवार को दिया

आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा विद्यासागर साह, बड़े पिता अजय कुमार गुप्ता, चाचा मुन्ना कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार साह तथा अन्य परिजनों को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और निरंतर मेहनत की बदौलत यह सफलता संभव हो सकी.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

आयुष की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं. उनकी सफलता से नावानगर समेत पूरे बक्सर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Triloki chaubey

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >