बक्सर में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, सिर्फ 3% धान की रोपनी, खेतों में पानी का संकट

बक्सर के केसठ प्रखंड में धान की रोपनी बुरी तरह प्रभावित है. पर्याप्त बारिश न होने से केवल 3% भूमि पर ही रोपनी हो पाई है. किसानों को लागत बढ़ने और उत्पादन घटने की चिंता सता रही है.

Buxar Weather News : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की रोपनी बुरी तरह प्रभावित हो गई है. खेतों में पानी की कमी के कारण किसान रोपनी शुरू नहीं कर पा रहे हैं. धान का बिचड़ा तैयार होने के बावजूद बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

Buxar News : केवल 3 प्रतिशत भूमि पर हुई रोपनी

प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम वर्मा ने बताया कि इस वर्ष केसठ प्रखंड में 1955 हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके मुकाबले अब तक केवल करीब 60 हेक्टेयर, यानी लगभग 3 प्रतिशत क्षेत्र में ही रोपनी हो सकी है. उन्होंने कहा कि समय रहते पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो धान की खेती पर गंभीर असर पड़ सकता है.

Kesath Paddy Transplantation : धान का बिचड़ा तैयार, लेकिन खेत सूखे

किसानों का कहना है कि धान का बिचड़ा पूरी तरह तैयार है, लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण रोपनी शुरू नहीं हो पा रही है. वहीं नहरों में भी पानी की कमी बनी हुई है, जिससे सिंचाई की समस्या और बढ़ गई है.

लागत बढ़ने और उत्पादन घटने की आशंका

किसान पप्पू यादव, पिंटू दुबे, संजय कुमार और सोनू तिवारी सहित अन्य किसानों ने बताया कि समय पर बारिश नहीं होने से खेती की लागत बढ़ रही है. साथ ही धान के उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. किसान अच्छी बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girish divedi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >