नावानगर बाजार में ज्वेलर्स दुकान में चोरी का प्रयास, आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

Buxar News : नावानगर बाजार में ज्वेलर्स दुकान में चोरी के प्रयास से आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क जाम कर पुलिस से सुरक्षा की मांग की.

Buxar News : थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी का प्रयास किया. चोरों ने काशी ज्वेलर्स की दुकान का लोहे का दरवाजा और ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके. घटना की जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

लगातार चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों में आक्रोश

सुबह होते ही बाजार के व्यवसायियों में आक्रोश फैल गया. चोरी के प्रयास और बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में गुरुवार को व्यवसायियों और ग्रामीणों ने डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्य पथ को बीच बाजार में जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े व्यवसायी

जाम कर रहे व्यवसायियों और ग्रामीणों का कहना था कि बाजार में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रात्रि गश्ती प्रभावी नहीं है. आक्रोशित व्यवसायी बक्सर एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे. हालांकि, थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने व्यवसायियों और ग्रामीणों को काफी समझाया-बुझाया, जिसके करीब एक घंटे बाद जाम हटा लिया गया.

अप्रैल में मेडिकल हॉल में हुई थी सेंधमारी

व्यवसायियों के अनुसार, नावानगर बाजार में 15 अप्रैल 2026 को शिवम मेडिकल हॉल में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद 29 अप्रैल को विकास मेडिकल हॉल में भी सेंधमारी की गयी, जहां से करीब पांच हजार रुपये की चोरी हुई थी.

Also Read : मां तुतला भवानी धाम में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के साथ लगेंगी दो हाईमास्ट लाइट

मई में दो किराना दुकानों को बनाया था निशाना

वहीं, 15 मई 2026 की रात चोरों ने बाजार की दो किराना दुकानों को एक साथ निशाना बनाया था. चोर छत पर लगे पत्थर हटाकर छट्ठू चौरसिया और शमशेर की किराना दुकानों में दाखिल हुए थे. छट्ठू चौरसिया की दुकान से करीब 10 हजार रुपये और शमशेर की दुकान से लगभग 20 से 25 हजार रुपये नकद चोरी हुई थी.

सड़क पर बैठे व्यवसायी

Also Read : सासाराम के महिला महाविद्यालय में एचआईवी-एड्स, सिफलिस और टीबी को लेकर चला जागरूकता अभियान

पहले भी सड़क जाम कर जता चुके हैं विरोध

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज व्यवसायियों ने पूर्व में भी दुकानें बंद कर डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्य पथ को जाम कर विरोध जताया था. व्यवसायियों ने बाजार में रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है.

Also Read : मां तुतला भवानी धाम में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के साथ लगेंगी दो हाईमास्ट लाइट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By त्रिलोकी नाथ चौबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >