Buxar News : कक्षा आठवीं से दसवीं तक के स्कूली छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रचनात्मक और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व विनोद पाण्डेय एवं मिथिलेश ठाकुर ने किया. संगोष्ठी में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे करीब 33 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.
'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047' पर हुई चर्चा
संगोष्ठी में 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां' विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे. विद्यार्थियों ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के लिए ऊर्जा का अनावश्यक उपयोग किया जा रहा है, जो आने वाले समय में बड़ी चुनौती बन सकता है. वर्तमान में जलवायु परिवर्तन की समस्या से भी सभी प्रभावित हैं. ऐसे में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी है.
Also Read : नासरीगंज में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 13 सितंबर तक खुद हटाना होगा अवैध कब्जा
क्षमा कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान
संगोष्ठी में प्लस टू उच्च विद्यालय कनेहरी की छात्रा क्षमा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. प्लस टू उच्च विद्यालय धनसोई के छात्र उज्जवल कुमार द्वितीय और उत्क्रमित हाई स्कूल खरहना की छात्रा प्रतिज्ञा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.
Also Read : सासाराम के महिला महाविद्यालय में एचआईवी-एड्स, सिफलिस और टीबी को लेकर चला जागरूकता अभियान
निर्णायक मंडल के सदस्यों का रहा योगदान
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सदस्य मृत्युंजय चौबे, मोहम्मद साजिद अली अंसारी, राहुल कुमार, समसुल जान, दिनेश राम, अशोक कुमार और रुपेश सिंह समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.
Also Read : मां तुतला भवानी धाम में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के साथ लगेंगी दो हाईमास्ट लाइट
