सिमरी के दियारा में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने नाव से लिया जायजा

Buxar News : सिमरी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का प्रभारी सचिव अजय यादव ने नाव से दौरा किया. अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Buxar News : सिमरी प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाकों में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद रविवार को जिले के प्रभारी सचिव सह ऊर्जा सचिव अजय यादव ने सिमरी पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. उनके साथ जिलाधिकारी शाहिला भी मौजूद थीं.

नाव से रामदास राय के डेरा और श्रीकांत राय के डेरा पहुंचे अधिकारी

प्रभारी सचिव और जिलाधिकारी ने नाव के माध्यम से रामदास राय के डेरा और श्रीकांत राय के डेरा गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित आबादी की जानकारी ली. साथ ही प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की.

बाढ प्रभावित गांवों मे निरीक्षण करते प्रभारी सचिव व डीएम | Prabhat Khabar Network

आपात स्थिति के लिए संसाधन और टीमें तैयार रखने का निर्देश

दौरे के दौरान प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संसाधन और टीम पहले से तैयार रखें. साथ ही गंगा तटबंधों और संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने तथा रेस्क्यू टीम को हर समय तैयार रखने का निर्देश दिया.

बाढ़ पीड़ितों से सीधे बातचीत कर जानी समस्याएं

प्रभारी सचिव ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं. ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण हो रही परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया. इस पर प्रभारी सचिव ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया.

Also Read : कैमूर में तालाब में डूबने से 76 वर्षीय वृद्ध की मौत, धान की फसल देखने खेत गए थे

दवाओं की उपलब्धता और पशुओं के चारे की व्यवस्था पर जोर

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पशुओं के लिए चारा और पशु चिकित्सकों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बाढ़ के दौरान लोगों और पशुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

जलस्तर घट रहा, फिर भी सतर्क रहने की अपील

जिलाधिकारी शाहिला ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. बाढ़ राहत प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

Also Read : कैमूर में प्रखंड कार्यालय की चहारदीवारी के पास कचरे का अंबार, दुर्गंध से राहगीर परेशान

कई अधिकारी रहे मौजूद

दौरे के दौरान अपर समाहर्ता अरुण कुमार, एसडीएम राजीव कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ भगवती शंकर पांडेय, थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : दुर्गावती नदी पर बने पुल में जगह-जगह दरार, धंस रहा सड़क का हिस्सा; कभी भी बंद हो सकता है कैमूर-रोहतास का संपर्क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पप्पू दुबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >