आईईएसएम की बैठक में दो चयनित सैन्य अधिकारियों को किया गया सम्मानित

Buxar News : IESM बक्सर ने अपने सदस्यों के सम्मान में एक विशेष बैठक आयोजित की, जहाँ भारतीय सेना में चयनित दो युवा अधिकारियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के लिए एक नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया.

Buxar News : सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल में आईईएसएम बक्सर की बैठक चेयरमैन डॉ. मेजर पीके पांडेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने किया. बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 205 पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने भाग लिया.

सेना में चयनित दो अधिकारियों का हुआ सम्मान

बैठक के दौरान भारतीय सेना में चयनित दो अधिकारियों को सम्मानित किया गया. डीहू पुर गांव निवासी फ्लाइंग ऑफिसर रौशन कुमार द्विवेदी और बक्सड़ा गांव निवासी लेफ्टिनेंट विकास कुमार यादव, पिता सूबेदार मंगल सिंह यादव, को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया. दोनों अधिकारियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया.

नियाजीपुर निवासी लेफ्टिनेंट मनोज पाठक और चक्की परसिया डेरा निवासी लेफ्टिनेंट विशाल पांडेय के भारतीय सेना में चयनित होने पर भी बैठक में खुशी जतायी गयी. दोनों अधिकारी किसी कारणवश बक्सर में उपस्थित नहीं हो सके. उनके बक्सर पहुंचने पर संगठन की ओर से सम्मानित किया जायेगा. डॉ. मेजर पीके पांडेय ने चयनित अधिकारियों और उनके माता-पिता को आईईएसएम बक्सर की ओर से बधाई दी.

नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों पूर्व सैनिकों की हुई जांच

बैठक के दौरान पटना के सेंटर फॉर साइट नेत्र अस्पताल की ओर से नेत्र जांच शिविर लगाया गया. इसमें चिकित्सक डॉ. यशवीर, जनरल मैनेजर चंदन, रौशन कुमार और शत्रुघ्न के नेतृत्व में आयी टीम ने सैकड़ों पूर्व सैनिकों की आंखों की जांच की. डॉ. यशवीर ने बताया कि यदि तीन से चार मरीज ऑपरेशन के लिए मिलते हैं, तो उनके आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

पटना से आयी नेत्र चिकित्सक टीम को डॉ. मेजर पीके पांडेय और वरिष्ठ अधिकारियों ने अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया. वहीं, नेत्र विभाग की टीम ने संगठन के 21 वरिष्ठ पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार

साइबर अपराध से बचने के लिए किया सतर्क

बैठक में पूर्व सैनिकों को सैन्य सुविधाओं, पेंशन और दस्तावेजों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. डॉ. मेजर पीके पांडेय ने कहा कि संगठन एकता की मिसाल है और अपने सराहनीय कार्यों से देशभर में पहचान बना रहा है. संगठन को हरसंभव मदद देने के लिए वे सदैव तैयार हैं.

जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने बढ़ते साइबर अपराध को लेकर पूर्व सैनिकों को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी जरूरी है. लेफ्टिनेंट आरबी ओझा ने सैनिकों को अपने दस्तावेज दुरुस्त रखने की सलाह दी. चौगाईं प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित ने पेंशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं.

Also Read : बेलवाई-सखवां पुल के बीच हथियार के बल पर दुकानदार से लूट, रुपये और मोबाइल लेकर फरार हुए अपराधी

दिवंगत पूर्व सैनिकों को दी गयी श्रद्धांजलि

बैठक के अंत में सोनवर्षा गांव निवासी हवलदार ललन मिश्रा और मठिला गांव निवासी हवलदार रामायण सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद राष्ट्रगान हुआ. सभापति कैप्टन बीएन पांडेय ने बैठक समाप्ति की घोषणा की.

मौके पर कैप्टन श्रीनिवास सिंह, सूबेदार मेजर द्वारिका पांडेय, सूबेदार अरविंद शर्मा, जंग बहादुर सिंह, हरनाम सिंह, आईडी सिंह, किशन लाल, अंबिका राय, गणेश सिंह, सीताराम साहू, लोकनाथ सिंह, आरबी सिंह, सुरेंद्र सिंह, धनंजय दुबे, श्रीराम सिंह, रामनाथ सिंह, हरिहर सिंह, चंद्रजीत सिंह, हाकिम प्रसाद, सुदामा प्रसाद, राम इकबाल सिंह, अशोक उपाध्याय, जगनारायण साहू, राजेंद्र चौबे, शशिभूषण ओझा, अलख नारायण श्रीवास्तव, राधाकृष्ण सिंह, शहादत अंसारी, काशीनाथ उपाध्याय, महिला अध्यक्ष रिंकी देवी, उर्मिला देवी, संगीता देवी और सुशीला देवी, कलावती देवी समेत सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित थे.

Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष कुमार मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >