Buxar News: बक्सर से है अलग लगाव : मनन मिश्रा

सर्वोच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता व बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन सह राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा का शनिवार को बक्सर अधिवक्ता संघ के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया

बक्सर

कोर्ट

. सर्वोच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता व बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन सह राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा का शनिवार को बक्सर अधिवक्ता संघ के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया. वे बक्सर के अधिवक्ताओं से मिलने आए हुए थे. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत में संघ एवं अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें अंग वस्त्र, बुके, प्रशस्ति पत्र आदि उपहार के साथ सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बार काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष के चुनाव के लिए जब वे पहली बार प्रत्याशी बने थे तब वे बक्सर से चुनाव प्रचार की शुरूआत किया था. उन्होंने कहा कि मूल रूप से वे बक्सर से जुड़े हुए हैं तथा अभी भी परिवार के कई सदस्य यहीं पर रहते हैं. बक्सर उनकी आत्मा है, उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में नए अधिवक्ताओं को और चुनौती का सामना करना पड़ेगा इसके लिए वे गहन अध्ययन करें तथा अधिक से अधिक समय किताब एवं फाइलों के बीच गुजारे. अधिवक्ता का प्रोफेशन सबसे सुंदर और विश्वसनीयता का पेशा है. संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे के द्वारा उठाए गए 6 सूत्री मांगों को लेकर उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य बीमा संबंधित विषय को कल विधि मंत्री के साथ विमर्श करेंगे तथा जल्द लागू कराया जायेगा. इसके पूर्व सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि पहले वेलफेयर की राशि 2.50 रुपये थी तथा वर्तमान में बढ़कर 25 रुपये हो गईयी है फिर भी अधिवक्ताओं के मृत्यु या सेवा निवृत्ति के समय चार पांच रुपए लाख रुपए की राशि ही दी जाती है जो कि किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है इसे तुरंत कम से कम 30 लाख रुपए तक बढ़ाया जाए साथही प्रोटेक्शन एक्ट, पेंशन योजना, रेलवे कोर्ट की स्थापना, अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए कार्ड योजना को तत्काल लागू कराया जाए जिसको लेकर श्री मिश्रा ने आश्वासन दिया.

वही अधिवक्ता एवं साहित्यकार रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा कि शाहाबाद प्रमंडल के मुख्यालय को बक्सर में स्थापित करने एवं भोजपुरी को राजभाषा में शामिल करने के लिए बार-बार प्रयास किया गया जिसके लिए उनके भगीरथ प्रयास की आवश्यकता है. मंच संचालन अधिवक्ता एवं पूर्व महासचिव शेषनाथ सिंह ने किया जबकि संघ के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता बबन ओझा ,पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नंद गोपाल प्रसाद, सूबेदार पांडे ,जनार्दन राय, गणपत मंडल, अजय कुमार तिवारी, साधना पांडे, ज्ञानेंद्र प्रसाद द्विवेदी, राकेश ओझा आदि के द्वारा संबोधित किया गया . इस अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता द्विवेदी सुरेंद्र ,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन,भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दुबे, सुमन कुमार श्रीवास्तव , संजय मिश्रा, शिवजी राय, गणेश ठाकुर, सत्य प्रकाश राय,राघव कुमार पांडे, सोनू कुमार चौबे, रविंद्र कुमार रवि, तारकेश्वर मिश्र आदि कई अधिवक्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >