बालिकाओं को लगाया जायेगा एचपीवी का टीका, जिलास्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक

मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा के लिए ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगाया जायेगा.

बक्सर.

मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना अंतर्गत ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन हेतु बुधवार को उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा के लिए ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगाया जायेगा. राज्य सरकार ने बेटियों को बचाने के लिए यह पहल की है. प्रथम चरण में सरकारी विद्यालय की बच्चियों को टीका लगाने का निर्देश राज्य से प्राप्त हुआ है. बक्सर जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 वर्ष से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी का टीका मुफ्त में दिया जायेगा. वैसे लाभार्थी जिनका उम्र टीकाकरण दिवस के दिन 14 वर्ष पूर्ण हो रहा हो, उन बालिकाओं को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए योग्य मानते हुए टीकाकरण कराया जाना है. उप विकास आयुक्त ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय बनाकर टीकाकरण शुरू कराया जायेगा. जिससे कि बालिकाओं में ह्यूमन पेपीलोमा वायरस से होनेवाले सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम में मदद मिलेगी. उक्त बैठक में डॉ शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती सिविल सर्जन, डॉ विनोद प्रताप सिंह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जावेद आवेदी जिला योजना समन्वयक, अमित अंकुर जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, हिमांशु सिंह जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, कुमुद रंजन मिश्रा एसएमसी यूनिसेफ, मनीष सिन्हा, वैक्सीन एंड कोल्डचैन प्रबंधक यूएनडीपी, औसाफ उमर डब्ल्यूएचओ एवं शशिकांत शर्मा डाटा सहायक आरआइ सेल इत्यादि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >