Buxar News: मध्याह्न भोजन में अनियमितता बरतने पर प्रधानाध्यापिका हुई निलंबित

प्रखंड के मध्य विद्यालय हंकारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुबाला जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है

राजपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय हंकारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुबाला जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के तरफ से जारी पत्र के अनुसार विगत जनवरी माह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार सिंह द्वारा स्कूल का जांच किया गया था. जिस जांच में मध्यान भोजन के संचालन में अनियमितता बरतने विद्यालय के पठन पाठन में अभिरुचि नहीं लेने, कंपोजिट ग्रांट के राशि के ब्यय विवरण उपलब्ध नहीं कराने एवं विद्यालय के साफ सफाई नहीं कराने के लिए इन्हें दोषी पाया गया है. जिसके आलोक में बिहार विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के आलोक में तत्काल प्रभाव से इन्हें निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में इन्हें जीवन यापन भत्ता देय होगा. निलंबन के अवधि में इन्हें प्रखंड संसाधन केंद्र बक्सर निर्धारित किया गया है. जहां यह अपने कार्य को करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >