Buxar News: सोमवार से जिले में 11:30 बजे तक निजी व सरकारी विद्यालयों का होगा संचालन

जिले में आसमान से सूर्य की तपीश काफी बढ़ गयी है. जिसको देखते हुए जिले के सरकारी एवं नीजी विद्यालयों के कक्षा संचालन को लेकर निर्देश जारी किया गया है

बक्सर

. जिले में आसमान से सूर्य की तपीश काफी बढ़ गयी है. जिसको देखते हुए जिले के सरकारी एवं नीजी विद्यालयों के कक्षा संचालन को लेकर निर्देश जारी किया गया है. निर्देश जिला पदाधिकारी द्धारा जारी करते हुए पत्र जारी किया गया है. जारी पत्र के अनुसार जिले के तापमान में हो रही वृद्धि, विशेष रुप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. इसको देखते हुए जिला पदाधिकारी बक्सर के निदेशानुसार जिले के सभी प्रकार के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पूर्वाहन 11:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित की जाती है. विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निदेश दिया जाता है कि वे इस आदेश के अनुरुप शैक्षणिक गतिविधियों को पुर्ननिर्धारित करेंगे. निर्देश 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए लागू किया गया है. गर्मी को देखते हुए निर्देश जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >